अब गिरफ्तार आरोपी की बेटी ने लगाए सहेली के पति पर दुष्कर्म के आरोप

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Feb, 2022 05:39 PM

revalsar rape allegation

बल्ह थाना में गुरुग्राम (हरियाणा) की एक महिला की शिकायत पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। अब मामले में गिरफ्तार आरोपी की 25 वर्षीय शादीशुदा बेटी ने गुरुग्राम हरियाणा से संबंधित अपनी सहेली व उसके पति पर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करने...

रिवालसर: बल्ह थाना में गुरुग्राम (हरियाणा) की एक महिला की शिकायत पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। अब मामले में गिरफ्तार आरोपी की 25 वर्षीय शादीशुदा बेटी ने गुरुग्राम हरियाणा से संबंधित अपनी सहेली व उसके पति पर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करने व दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। बल्ह थाना क्षेत्र से संबंधित महिला की शिकायत पर बल्ह पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगामी तहकीकात व कार्रवाई हेतु यह मामला गुरुग्राम पुलिस के हवाले कर दिया है। बल्ह थाना क्षेत्र से संबंधित महिला का आरोप है कि वह गुरुग्राम में अपनी सहेली के घर पर दिसम्बर 2021 से रह रही थी।

गत 17 जनवरी को मेरी सहेली और उसका पति मुझे एक धार्मिक संस्थान में ले गए और वहां पर उन्होंने मेरा जबरन धर्म परिवर्तन करवाया तथा रात को दूध के साथ कोई नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे पिलाया। उसके बाद सहेली के पति ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और किसी को यह बात बताने पर जान से मारने तक की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने दंपति पर ये भी आरोप लगाए हैं कि जब वह अपनी सहेली के साथ नेरचौक आई तो वहां पर एक साजिश के तहत गुरुग्राम की उक्त 32 वर्षीय महिला ने मेरे पिता को दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसा दिया। मामले की पुष्टि सहायक पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!