रिजॉर्ट कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

Edited By prashant sharma, Updated: 03 Jul, 2020 01:28 PM

resort employee committed suicide wrote this statement in a suicide note

सोलन के धर्मपुर में एक रिजॉर्ट के कर्मचारी ने वहीं एक कमरे में आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कर्मचारी के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

सोलन : सोलन के धर्मपुर में एक रिजॉर्ट के कर्मचारी ने वहीं एक कमरे में आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कर्मचारी के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय निवासी कोटा राजस्थान के रूप में हुई है। मृतक ने अपने कमरा नंबर 1004 में ख़ुदकुशी की है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू हॉस्पिटल सुल्तानपुर शिफ्ट किया गया। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। 

सुसाइड नोट में मृतक ने आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया तथा डिप्रेशन में होने के कारण आत्महत्या करना लिखा है। वहीं मौके पर दवाइयों के तीन-चार खाली रैपर मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले उक्त दवाइयों का सेवन किया है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति नौकरी के सिलसिले में 13 जून को ई-पास बनाकर बाबा रिजॉर्ट आया था। जो 13 जून से 27 जून तक होम क्वारंटाइन रहा। 

29 जून को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में चैक करवाया गया तथा 30 जून को उसे सरकारी हॉस्पिटल से दवाई दिलाई गई। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति अस्वस्थ तथा डिप्रेशन में होने के कारण बहकी-बहकी बातें कर रहा था। व्यक्ति का 1 जुलाई को बावा रिजॉर्ट होटल मैनेजमेंट द्वारा कोविड-19 टैस्ट भी करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। पुलिस थाना धर्मपुर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!