शिमला के माल रोड पर हंगामा, नशे में धुत्त युवकों ने दुकानदार को दी गोली चलाने की धमकी (Video)

Edited By Vijay, Updated: 09 May, 2019 04:18 PM

शिमला के माल रोड में दिन-दिहाड़े पड़ोसी राज्य पंजाब से आए युवकों ने शराब पीकर काफी हंगामा किया। घटना शाम 6 बजे के आसपास की है जब युवकों की किसी बात को लेकर दुकानदार के साथ बहसबाजी शुरू हुई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

शिमला (योगराज): शिमला के माल रोड में दिन-दिहाड़े पड़ोसी राज्य पंजाब से आए युवकों ने शराब पीकर काफी हंगामा किया। घटना शाम 6 बजे के आसपास की है जब युवकों की किसी बात को लेकर दुकानदार के साथ बहसबाजी शुरू हुई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।
PunjabKesari, Rampage Image

पंजाब से आए उक्त युवकों ने शराब के नशे में गोली तक चलाने की धमकी दे डाली। हंगामा देखकर मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले को जांच पड़ताल कर रही है।
PunjabKesari, Rampage Image

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!