रामपुर की 4 पंचायतों को जोड़ने वाली सेरीपुल सड़क को दुरुस्त करने में लोक निर्माण विभाग नाकाम

Edited By Rahul Singh, Updated: 21 Aug, 2024 11:58 AM

public works department failed to repair seripul road

लोक निर्माण विभाग उपमंडल रामपुर की 4 पंचायतों को जोड़ने वाले सेरीपुल सड़क मार्ग को लम्बे समय से ठीक नहीं कर पा रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग करीब 11 दिनों से बंद है। इस सड़क पर भूमि धंसने का...

झाकड़ी: (स.ह.): लोक निर्माण विभाग उपमंडल रामपुर की 4 पंचायतों को जोड़ने वाले सेरीपुल सड़क मार्ग को लम्बे समय से ठीक नहीं कर पा रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग करीब 11 दिनों से बंद है। इस सड़क पर भूमि धंसने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते 5 वर्षों से सड़क मार्ग धंस रहा है। इस मार्ग को ठीक करने के लिए विभाग प्रतिवर्ष लाखों रुपए खर्च करता है। इसके बावजूद भी सड़क मार्ग ठीक नहीं हो रहा है। क्षेत्र में सेब सीजन के दौरान बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बागवानों को मजदूरों की सहायता से एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए सेब की पेटियों को ले जाना पड़ रहा है। इसके लिए बागवानों को भारी भरकम राशि का व्यय करना पड़ रहा है।

सेरीपुल सड़क पर लोक निर्माण विभाग के लिए यातायात बहाल करना चुनौतियों भरा बना हुआ है। वहीं, तकलेच के साथ लगते डमराली में भी बादल फटने के 4 दिन के बाद भी सड़क बहाल नहीं हो पा रही है। इस कारण वाया तकलेच-रोहड़ का संपर्क कटा हुआ है। रामपुर-मझौली सड़क तकलेच के पास प्रतिवर्ष वर्षा के कारण खराब हो जाती है। इससे कूहल पंचायत, देवठी पंचायत, मुनीश, काशापाट के बागवानों को भारी दिक्कतें होती हैं।

यह भी पढे़ं- Shimla: युवती ने अपने 3 अन्य साथियों के साथ एक युवक का रोका रास्ता, लात-घूंसों से पीटा

क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से इस सड़क मार्ग का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग रामपुर के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता एच. के. बहल ने बताया कि सड़क मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर खोलने का कार्य किया जा रहा है। देर शाम तक सड़क मार्ग को वाहनों के लिए खोला जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!