हिमाचल प्रदेश में वाहन खड्ड में गिरा, सात पर्यटकों की मौत

Edited By PTI News Agency, Updated: 26 Sep, 2022 11:15 AM

pti himachal pradesh story

शिमला, 26 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक यात्री वाहन (टेम्पो-ट्रैवलर) के खड्ड में गिर जाने से सात पर्यटकों की मौत हो गई, जिनमें से तीन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) वाराणसी के छात्र थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह...

शिमला, 26 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक यात्री वाहन (टेम्पो-ट्रैवलर) के खड्ड में गिर जाने से सात पर्यटकों की मौत हो गई, जिनमें से तीन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) वाराणसी के छात्र थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बंजार अनुमंडल के घियाघी में रविवार रात साढ़े आठ बजे हुए हादसे में 10 अन्य लोग घायल हो गए।

बंजार से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुरेंद्र शौरी ने रविवार देर रात पौने एक बजे फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया और लोगों को हादसे की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायलों को पहले बंजार के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद कुल्लू के एक अस्पताल भेज दिया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!