हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामले 10,000 के पार, आठ लोगों की मौत

Edited By PTI News Agency, Updated: 15 Sep, 2020 10:01 PM

pti himachal pradesh story

शिमला, 15 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 89 हो गई। वहीं 143 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10,060 हो गई।

शिमला, 15 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 89 हो गई। वहीं 143 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10,060 हो गई।

विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुण जिंदल ने बताया कि मंडी में तीन लोगों की मौत हो गई। उना में दो लोगों की मौत हो गई और एक-एक व्यक्ति की मौत कांगड़ा, शिमला और सोलन में हुई।

राज्य में अब तक सोलन में 19 लोगों की मौत हुई। इसके बाद कांगड़ा में 18, शिमला में 13, मंडी में 11, उना में 10, सिरमौर में छह, हमीरपुर और चम्बा में पांच-पांच और कुल्लू और बिलासपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

जिंदल ने बताया कि 143 नए मामलों में से 76 मंडी से सामने आए हैं। इसके बाद कांगड़ा से 30, सिरमौर से 12, शिमला में आठ, कुल्लू में सात, चम्बा में पांच, बिलासपुर में चार और हमीरपुर में एक मामला सामने आया है। मंगलवार को 165 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में 3,610 मरीजों का इलाज चल रहा है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!