मनाली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बने हरी शर्मा, सेवादल ने कहा 'Congratulation '

Edited By kirti, Updated: 22 Sep, 2019 04:48 PM

president of manali block congress

मनाली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे व जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष रहे हरी चंद शर्मा को मनाली ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर मनाली सेवादल ने शर्मा को बधाई दी है। प्रेस को जारी ब्यान में सेवादल के अध्यक्ष अध्यक्ष योग राज, पूर्व अध्यक्ष नेस...

कुल्लू(दिलीप): मनाली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे व जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष रहे हरी चंद शर्मा को मनाली ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर मनाली सेवादल ने शर्मा को बधाई दी है। प्रेस को जारी ब्यान में सेवादल के अध्यक्ष अध्यक्ष योग राज, पूर्व अध्यक्ष नेस राम, महासचिव मान सिंह और हिप्र सेवा दल सचिव पुष्पा नेगी ने कहा कि हरी चंद शर्मा के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हरी चंद शर्मा ने पंचायती राज में रहकर चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर जिला का पूरे देश मे नाम रोशन किया है। सेवादल भी भी हरी चंद शर्मा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चेलगी और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती देगी।

उन्होंने हरी चंद शर्मा को अध्यक्ष बनाने पर सेवादल से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रजनी पाटिल, कुलदीप राठौर, गुर कीरत कोटली, राजा वीरभद्र सिंह, विद्या स्टॉक, मुकेश अग्निहोत्री, बुद्धि सिंह, ठाकुर, वीरेंद्र सूद सहित आला बड़े नेताओं का आभार जताया। इन नेताओं सहित टेक राम, राम सिंह, अमर सिंह, ओम प्रकाश, नरेंद्र शर्मा, पुष्पा देवी, धनी देवी, मोहन लाल, खूब राम, फतेह चन्द, कुशला, किरण,आशा, दीप लाल, रवि, प्यारे लाल, राजेन्द्र ठाकुर, खेख राम, मीने राम, राम लाल, आत्मा राम व तेज राम ने हरी शर्मा को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और हाई कमान का आभार जताया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!