मंडी के पराक्रम ने भरी सफलता की उड़ान, सेना में बना लैफ्टिनैंट

Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2019 06:45 PM

prakarm chauhan became lieutenant in army

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून की पासिंग आऊट परेड में मंडी जिला के तहसील मुख्यालय कोटली के पराक्रम चौहान पुत्र नोता राम चौहान थल सेना में लैफ्टिनैंट बने हैं। पराक्रम चौहान वर्ष 2009 में सेना में जवान के रूप में भर्ती हुए थे और 2015 में कमीशन प्राप्त...

मंडी (नीरज): भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून की पासिंग आऊट परेड में मंडी जिला के तहसील मुख्यालय कोटली के पराक्रम चौहान पुत्र नोता राम चौहान थल सेना में लैफ्टिनैंट बने हैं। पराक्रम चौहान वर्ष 2009 में सेना में जवान के रूप में भर्ती हुए थे और 2015 में कमीशन प्राप्त कर भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण के लिए चयनित हुए थे। 4 वर्ष की ट्रेनिंग में सेना अध्यक्ष गोल्ड मैडल जीता, जिससे हिमाचल के साथ-साथ तुंगल घाटी का नाम रोशन किया।

कश्मीर में संचार शाखा में बतौर ऑफिसर देंगे सेवाएं

अब पराक्रम चौहान संचार शाखा में ऑफिसर बनकर कश्मीर में अपनी सेवाएं देंगे। पराक्रम अपने नाम की तरह ही पराक्रमी और मेहनती हंै और अपने गांव के बच्चों के लिए एक आदर्श हैं, जो युवाओं को हमेशा मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!