Solan News: 360 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा, ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में 8वें बैच ने ली देश रक्षा की शपथ

Edited By Vijay, Updated: 20 Jun, 2026 06:54 PM

360 agniveers became part of the indian army

हिमाचल प्रदेश के सुबाथू छावनी स्थित 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र का ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम शनिवार को देशभक्ति के नारों और फौजी जज्बे से गूंज उठा। 24 हफ्ते की कड़ी तपस्या और पसीना बहाने के बाद 8वें बैच के 360 अग्निवीर जवान देश की रक्षा की कसम खाकर...

सुबाथू/सोलन (निखिल): हिमाचल प्रदेश के सुबाथू छावनी स्थित 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र का ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम शनिवार को देशभक्ति के नारों और फौजी जज्बे से गूंज उठा। 24 हफ्ते की कड़ी तपस्या और पसीना बहाने के बाद 8वें बैच के 360 अग्निवीर जवान देश की रक्षा की कसम खाकर आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं।

इस भव्य कसम परेड समारोह का आगाज पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ। जवानों के शानदार मार्च पास्ट और तालमेल ने वहां मौजूद सभी का मन मोह लिया। सेना में शामिल हुए इन नए जांबाजों ने स्टेशन कमांडिंग अधिकारी, ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा को भव्य सलामी दी। इसके बाद सेना केंद्र के धर्म गुरु ने सभी 360 जवानों को राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता की कसम दिलवाई। अब ये अग्निवीर जवान भारतीय सेना की उस प्रतिष्ठित 1/4 गोरखा राइफल्स का हिस्सा बनेंगे, जो दुनिया भर में अपने अदम्य साहस और शौर्य के लिए जानी जाती है।

PunjabKesari

स्टेशन कमांडिंग अधिकारी ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने परेड की समीक्षा की और सेना का हिस्सा बने युवाओं का हौसला बढ़ाया। जवानों को बधाई देते हुए ब्रिगेडियर शर्मा ने कहा कि वे भारतीय सेना की सर्वोत्तम और गौरवशाली परंपराओं को हमेशा बनाए रखें। उन्होंने राष्ट्र सेवा का आह्वान करते हुए कहा कि पिछले 24 सप्ताह के कठिन सैन्य प्रशिक्षण ने आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फौलाद बना दिया है। जब आप मोर्चे पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तो यही ट्रेनिंग आपको हर बड़ी से बड़ी चुनौती को मात देने में मददगार साबित होगी।

PunjabKesari

परेड के समापन के अवसर पर सेना के पाइप बैंड ने ऐसी मधुर और जोश भरने वाली धुनें बजाईं कि समारोह की भव्यता में चार चांद लग गए। बैंड की धुनों पर कदमताल करते जवानों को देखकर वहां मौजूद हर शख्स का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इस गौरवशाली पल का गवाह बनने के लिए स्टेडियम में लगभग 300 अतिथि मौजूद रहे। इनमें सेवारत सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक और पासिंग आऊट कोर्स के जवानों के परिजन शामिल थे। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!