Mandi: पुलिस ने घर से नशे की खेप के साथ दबाेची महिला, मास्टरमाइंड पति हुआ अंडरग्राऊंड

Edited By Vijay, Updated: 11 Jan, 2026 05:14 PM

police arrested woman with hashish mastermind husband escape

मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रिवालसर पुलिस ने बल्ह थाना क्षेत्र के तहत दरव्यास गांव के एक घर में रेड कर कृष्णा देवी (47) पत्नी जोगिन्द्र सिंह को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है....

रिवालसर: मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रिवालसर पुलिस ने बल्ह थाना क्षेत्र के तहत दरव्यास गांव के एक घर में रेड कर कृष्णा देवी (47) पत्नी जोगिन्द्र सिंह को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि नशे की खेप का दूसरा सरगना महिला का पति बताया गया है। पुलिस द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई की भनक लगते ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोगिंद्र सिंह तहसील बल्ह व उसकी पत्नी गांव दरव्यास जिला मंडी स्थित अपने घर से अवैध नशे का कारोबार कर क्षेत्र के युवा वर्ग को नशे की दलदल में धकेल रहे हैं, जिस पर रिवालसर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई मुंशी राम की अगुवाई में अन्य पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर में रेड कर उक्त महिला के कब्जे से भारी मात्रा में चरस पकड़ी है। 

नशे की खेप को रसोईघर में छुपाया गया था। यह बात भी सामने आई है कि आरोपी महिला का पति इससे पहले भी नशा बेचने के आरोप में हवालात में रह चुका है तथा नशे के कारोबार का सरगना है। वहीं पुलिस अब मामले की गहनता से जांच में जुट गई है तथा चरस मामले के साथ आरोपियों द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित धन व संपत्ति की छानबीन भी शुरू कर दी है। 

आरोपी गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसके रिमांड की मांग करेगी। नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की क्षेत्र वासियों ने सराहना की है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की तहकीकात जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!