कर्मचारी के कोरोना पॉजीटिव आने पर पीएनबी फिर बंद

Edited By prashant sharma, Updated: 16 Sep, 2020 11:50 AM

pnb closed again after employee s corona positive

कस्बा जसूर स्थित पंजाब नैशनल बैंक में बीते एक माह में 2 कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने से बैंक को दूसरी बार सील किया गया है। पहले मामले में बैंक की कैश बैन चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से बंद रहा था

नूरपूर (राकेश) : कस्बा जसूर स्थित पंजाब नैशनल बैंक में बीते एक माह में 2 कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने से बैंक को दूसरी बार सील किया गया है। पहले मामले में बैंक की कैश बैन चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से बंद रहा था और सभी कर्मचारियों के सैम्पल लिए गए थे। उक्त चालक तो स्वस्थ होकर पुनः अपनी ड्यूटी पर आ गया था। अब ताजा मामले में बैंक की चेस्ट में कार्यरत एक क्लर्क के पॉजिटिव होने से बैंक को पुनः बंद कर दिया गया है। एक बार फिर सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे। 

प्रशासन ने बुधवार को भी शाखा को बंद रखने का फैसला किया है। सोमवार देर शाम को बैंक की चेस्ट के कर्मी की आई पॉजिटिव रिपोर्ट से मंगलवार को बैंक सील रहा और बुधवार को भी शाखा को बंद रखा जाएगा। अब बैंक की चेस्ट में कार्यरत एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है। नूरपुर के बतौर एसडीएम अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद मंडोत्रा ने बताया कि बैंक में कार्यरत कर्मियों के सैंपल लेने के बाद वीरवार को उक्त शाखा को खोल दिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!