Edited By Vijay, Updated: 25 Nov, 2022 10:02 PM

मंडी शहर के साथ बिंद्रावणी में ब्यास नदी पार करते समय एक व्यक्ति की बहने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार बाद दोपहर बिंद्रावणी में एक व्यक्ति ब्यास नदी को पार कर रहा था।
मंडी (रजनीश): मंडी शहर के साथ बिंद्रावणी में ब्यास नदी पार करते समय एक व्यक्ति की बहने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार बाद दोपहर बिंद्रावणी में एक व्यक्ति ब्यास नदी को पार कर रहा था। इस बीच में वह पानी के तेज बहाव में बह गया। व्यक्ति की पहचान अर्जुन पुत्र संत बहादुर निवासी झीड़ी डाकघर नगवाईं तहसील औट के रूप में हुई। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के युवकों ने हौसला दिखाते हुए नदी में उतर कर व्यक्ति को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद सदर पुलिस थाना को इस हादसे की सूचना दी गई। सदर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। इसके बाद शव का अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here