बाइक न मिलने पर युवक ने खुद को लगाई आग

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Sep, 2020 06:24 PM

paonta sahib yuvak patrol fire

उपमंडल पांवटा साहिब के अजीवाला में बाइक न मिलने पर 19 वर्षीय युवक ने अपने ऊपर पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया।

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब के अजीवाला में बाइक न मिलने पर 19 वर्षीय युवक ने अपने ऊपर पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया। युवक को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां से उसे मैडीकल कॉलेज नाहन के लिए रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय रिंकू निवासी राजबन अपने मामा के घर जामनीवाला के अजीवाला में आया हुआ था सोमवार को युवक की मोटरसाइकिल उसकी मां राजबन ले गई जिस युवक ने बाइक को देखा तो बाइक वहां पर नहीं थी। जिसके बाद युवक ने गुस्से में आकर पैट्रोल लाया और अपने ऊपर छिड़क दिया तथा आग लगा दी जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया। युवक में आग लगते देख लोग इक_ा हुए और उसे तुरंत निजी गाड़ी से सिविल अस्पताल ले गए जहां से गंभीर अवस्था में मैडीकल कॉलेज नाहन के लिए रैफर किया गया। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के चिकित्सक राजीव चौहान ने बताया की एक युवक आग से बुरी तरह से झुलस गया है। जिसे हायर सैंटर रैफर किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!