Edited By Kuldeep, Updated: 21 May, 2026 06:21 PM

भारतीय सेना की 156 फील्ड रैजीमैंट, देहरादून में सेवारत गनर मुकेश कुमार पुत्र उजागर सिंह निवासी गांव टोका नगला की वीरवार को खेत में कार्य करते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार ट्रैक्टर के साथ खेत में काम कर रहे थे।
पांवटा साहिब (कपिल): भारतीय सेना की 156 फील्ड रैजीमैंट, देहरादून में सेवारत गनर मुकेश कुमार पुत्र उजागर सिंह निवासी गांव टोका नगला की वीरवार को खेत में कार्य करते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार ट्रैक्टर के साथ खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान वह खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से करंट लगने के कारण नीचे गिर गए। उस समय वह खेत में अकेले ही थे। कुछ देर के बाद लोगों ने उन्हें देखा। बाद में परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार 30 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। वह वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। मुकेश कुमार के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाई.एस. परमार मैडीकल कॉलेज नाहन भेजा गया है। उनका अंतिम संस्कार 22 मई को उनके पैतृक गांव टोका नगला में पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र के सदस्य कैप्टन नारायण बिरसान्टा, कैप्टन मामराज चौहान, संगठन के सचिव ओम प्रकाश चौहान तथा कोषाध्यक्ष इंदर सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि दिवंगत सैनिक के परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।