Sirmour: स्कूल में खेलते-खेलते बच्चे के साथ घटी यह घटना, हुई मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Nov, 2024 10:19 PM

paonta sahib child death

उपमंडल में एक निजी स्कूल में 12 साल के बच्चे की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय राघव पुत्र सुरजीत सिंह निवासी कोलर एक निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था।

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल में एक निजी स्कूल में 12 साल के बच्चे की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय राघव पुत्र सुरजीत सिंह निवासी कोलर एक निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि दोपहर को बच्चा स्कूल में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था कि अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद अध्यापकों ने तुरंत बच्चे को सुरजपुर के जेसी जुनेजा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे को जब अस्पताल लाया गया तब बच्चे के मुंह से झाग निकला हुआ था।

बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजन अस्पताल में पहुंचकर हंगामा करने लग गए। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए कब्जे में लिया। संदिग्ध मौत होने पर प्रशासन ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम का गठन कर पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!