Kangra: वंदे मातरम् विवाद पर शांता कुमार का कांग्रेस पर निशाना, कहा-इंडोनेशिया से लें सीख

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Aug, 2026 05:43 PM

palampur vande mataram controversy shanta

पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने वंदे मातरम् को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 80 वर्ष बाद भी वंदे मातरम् विवाद का विषय बनना दुर्भाग्य और चिंता की बात है।

पालमपुर (भृगु): पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने वंदे मातरम् को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 80 वर्ष बाद भी वंदे मातरम् विवाद का विषय बनना दुर्भाग्य और चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि जिस वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान करोड़ों भारतीयों को प्रेरणा दी, उसे विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। शांता कुमार ने कहा कि इतिहास में 1937 तक कांग्रेस सहित सभी लोग पूरा वंदे मातरम् गाते थे। बाद में मोहम्मद अली जिन्ना के विरोध के बाद कांग्रेस ने इसके दो छंद गाना बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत को इंडोनेशिया से सीख लेनी चाहिए, जहां मुस्लिम बहुल आबादी होने के बावजूद रामलीला और हिंदू संस्कृति से जुड़े कई प्रतीक आज भी मौजूद हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के एक मंत्री के कथित बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां लोगों ने धर्म बदला, लेकिन अपनी संस्कृति और पूर्वजों को नहीं बदला। शांता कुमार ने सवाल उठाया कि यदि मुस्लिम देश इंडोनेशिया अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रख सकता है तो कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को पूरा वंदे मातरम् गाने में क्या आपत्ति है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!