Kangra: कांगड़ा एवं चम्बा से अब तक सर्वाधिक सैनिकों का चयन

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Dec, 2025 06:11 PM

palampur kangra chamba soldier selection

सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) पालमपुर ने कांगड़ा एवं चम्बा जिलों से भारतीय सेना में भर्ती हेतु अब तक के इतिहास में सर्वाधिक अभ्यर्थियों का चयन कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।

पालमपुर (गौरव): सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) पालमपुर ने कांगड़ा एवं चम्बा जिलों से भारतीय सेना में भर्ती हेतु अब तक के इतिहास में सर्वाधिक अभ्यर्थियों का चयन कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विशाल शाह ने बताया कि प्रथम प्रेषण के अंतर्गत कुल 1233 चयनित अभ्यर्थियों को देश के विभिन्न प्रशिक्षण केंन्द्रों के लिए रवाना किया जा चुका है जहां उनका सैन्य प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है। इस उपलब्धि में अग्रसर होते हुए द्वितीय प्रेषण में लगभग 472 और चयनित अभ्यर्थियों को जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्रशिक्षण केन्द्रों के लिए भेजा जाएगा।

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर डीसी हेमराज बैरवा, एडीएम शिल्पी बेक्टा, एसडीएम मोहित रत्न के सहयोग, समन्वय एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता है। यह उल्लेखनीय सफलता कांगड़ा एवं चम्बा जिलों के युवाओं में देशसेवा के प्रति उच्चप्रेरणा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट तैयारी को दर्शाती है साथ ही यह एआरओ पालमपुर द्वारा किए गए प्रभावी जनसंपर्क, पारदर्शी भर्ती प्रकिया एवं समर्पित प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर की पूरी टीम सभी चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई देती है तथा उनके उज्ज्वल, गौरवपूर्ण एवं अनुशासित सैन्य जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!