Kangra: चचियां में महिला की संदिग्ध मौत, सास-ससुर और पति गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Jun, 2026 10:54 PM

palampur chachian woman death

पालमपुर उपमंडल के चचियां क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

पालमपुर (भृगु): पालमपुर उपमंडल के चचियां क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत पर मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को चचियां में रहने वाली पूजा (31) अपने घर के कमरे में अचेत अवस्था में मिली। परिजन उसे उपचार के लिए गोपालपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा भेजा। महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मृतका के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। रविवार को परिजन थाने पहुंचे और मामले को लेकर विरोध जताया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार करवाया गया। पुलिस ने मायका पक्ष के बयानों के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा 3 लोगों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!