कृषि विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Sep, 2020 09:32 PM

palampur agricultural university entrance examination dates declared

कृषि विश्वविद्यालय ने वैटर्नरी की बीवीएससी व पशुपालन तथा बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि और एम.एससी. कृषि व वैटर्नरी की मास्टर्ज कक्षाओं (एम.वी.एस.सी.) में दाखिले हेतु प्रवेश परीक्षा-2020 की तिथियां घोषित कर दी हैं।

पालमपुर (ब्यूरो): कृषि विश्वविद्यालय ने वैटर्नरी की बीवीएससी व पशुपालन तथा बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि और एम.एससी. कृषि व वैटर्नरी की मास्टर्ज कक्षाओं (एम.वी.एस.सी.) में दाखिले हेतु प्रवेश परीक्षा-2020 की तिथियां घोषित कर दी हैं। बीवीएससी व पशुपालन तथा बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि की प्रवेश परीक्षा-2020, 10 अक्तूबर को होगी। एम.एससी. कृषि तथा वैटर्नरी की मास्टर्ज कक्षाओं (एमवीएससी) में दाखिले हेतु प्रवेश परीक्षा-2020, 18 अक्तूबर को होगी। प्रोस्पैक्टस में दर्शाई गई प्रवेश परीक्षाओं व काऊंसलिंग की तिथियों और मैरिट आधार पर भरी जाने वाली सीटों की काऊंसलिंग की तिथियों में भी परिवर्तन किया गया है। प्रवेश परीक्षाओं तथा मैरिट आधार पर भरी जाने वाली सीटों की काऊंसलिंग की तिथियों, समय व स्थान की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को परामर्श दिया गया है कि वे सम्पूर्ण जानकारी हेतु विश्वविद्यालय के वैबसाइट पर सतत् नजर बनाए रखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!