Hamirpur: राघव कपिल ने करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय से हासिल की MBA की डिग्री, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Nov, 2026 05:40 PM

jahu mba degree

राघव कपिल ने करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जाहू (राघव): राघव कपिल ने करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें डिग्री प्रदान की। इस उपलब्धि पर राघव कपिल ने खुशी जाहिर करते हुए अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर संजीव शर्मा, रजिस्ट्रार गुलशन संधू, वाइस रजिस्ट्रार सुभाष चंद तथा सुशील चौहान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

राघव कपिल ने कहा कि इन सभी के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन से उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि एमबीए की डिग्री प्राप्त करना उनके लिए गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा और अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। राघव कपिल की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!