HPBOSE ने जारी किया 10वीं और 12वीं की सप्लीमैंट्री व इंप्रूवमैंट परीक्षा का पुनर्मूल्यांकन परिणाम

Edited By Vijay, Updated: 23 Oct, 2026 09:43 PM

hpbose 10th 12th supplementary re evaluation result declared

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए जुलाई माह में आयोजित सप्लीमैंट्री (पूरक), इंप्रूवमैंट (श्रेणी सुधार) और अतिरिक्त विषय की परीक्षाओं के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) तथा री-चैकिंग...

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए जुलाई माह में आयोजित सप्लीमैंट्री (पूरक), इंप्रूवमैंट (श्रेणी सुधार) और अतिरिक्त विषय की परीक्षाओं के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) तथा री-चैकिंग (पुनर्निरीक्षण) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर लाइव कर दिया गया है।

260 छात्रों ने किया था आवेदन
बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार री-चैकिंग और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के लिए दोनों कक्षाओं (10वीं और 12वीं) से कुल 260 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें पुनर्निरीक्षण (री-चैकिंग) के लिए 10वीं कक्षा के 31 और 12वीं कक्षा के 12 परीक्षार्थी शामिल थे। वहीं, अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) के लिए 10वीं कक्षा के 98 तथा 12वीं कक्षा के 119 छात्रों ने आवेदन फॉर्म भरा था।

वैबसाइट पर देखें संशोधित परिणाम
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने परिणाम जारी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिन परीक्षार्थियों ने इन प्रक्रियाओं के लिए आवेदन किया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना संशोधित परिणाम चैक कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि किसी छात्र को परिणाम देखने में कोई तकनीकी समस्या आती है या कोई शंका है, तो उनकी सुविधा के लिए बोर्ड कार्यालय द्वारा दूरभाष नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क किया जा सकता है।

पारदर्शिता के साथ घोषित हुआ परिणाम : डॉ. राजेश शर्मा
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सप्लीमैंट्री और इंप्रूवमैंट परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि परिणाम को समय पर वैबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है ताकि छात्रों का कीमती समय खराब न हो और वे बिना किसी देरी के अपनी आगे की पढ़ाई की योजना बना सकें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!