कांग्रेस सरकार हर महीने कर्ज लेने का रिकाॅर्ड क्यों बनाया : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 18 May, 2024 07:47 PM

opposition leader jairam thakur

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस डेढ़ साल से प्रदेश में सरकार चला रही है। इसके बाद भी वे लोकसभा चुनाव मुद्दों पर लड़ने से भाग रही है। मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के जैदेवी में शनिवार को...

सुंदरनगर (सोनी): नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस डेढ़ साल से प्रदेश में सरकार चला रही है। इसके बाद भी वे लोकसभा चुनाव मुद्दों पर लड़ने से भाग रही है। मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के जैदेवी में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, व्यक्तिगत आक्षेप लगा रहे हैं। सत्ता में रहने के बाद चुनाव तो उन्हें अपने डेढ़ साल के कामों पर मांगना चाहिए था लेकिन काम के नाम पर उन्होंने सिर्फ तालाबंदी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव जनहित के मुद्दों पर लड़ना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि उनकी 10 गारंटियों का क्या हुआ। सरकार हर महीने कर्ज लेने का रिकाॅर्ड क्यों बना रही है।

जयराम ने कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार एक झूठी सरकार है, जो वायदा करती है वह कभी पूरा नहीं करती है। ऐसे एक नहीं अनेकों महत्वपूर्ण उदाहरण हैं जिसे यह सिद्ध होता है कि इस सरकार की नीयत में ही खोट है। वर्तमान सरकार ने डेढ़ साल के कार्यकाल में सिर्फ लोगों को गुमराह करने और उन्हें मिली सुविधाएं छीनने का काम किया है। इस समय भी कांग्रेस तमाम तरह के भ्रम फैला कर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है लेकिन भाजपा बदले की राजनीति के तहत कार्य नहीं करती है। जयराम ने कहा कि एक वह भी जमाना था जब कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वजह से दो झंडे होते थे। कश्मीर के लाल चौक में भी तिरंगा झंडा नहीं फहराया जाता था। स्वर्ग कही जाने वाली घाटी में खौफ का साया था। अब मोदी जी के द्वारा 370 हटाने से आज वहां का मंजर बदल गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!