अफीम की सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Vijay, Updated: 04 Sep, 2020 11:17 PM

opium supplier arrested

बंजार पुलिस की टीम जहां नशा कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसती जा रही है, वहीं अब बंजार पुलिस की टीम द्वारा 48 घंटों के अंतराल में सोलन के 3 युवकों को 225 ग्राम अफीम देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

बंजार (लक्ष्मण): बंजार पुलिस की टीम जहां नशा कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसती जा रही है, वहीं अब बंजार पुलिस की टीम द्वारा 48 घंटों के अंतराल में सोलन के 3 युवकों को 225 ग्राम अफीम देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। डी.एस.पी. बंजार बिन्नी मिन्हास ने बताया कि जिला सोलन के 3 युवकों को अफीम सप्लाई करने वाले इंद्र सिंह (35) पुत्र रूप चंद निवासी गांव गुशैणी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। गौरतलब है कि बंजार पुलिस की टीम मंगलवार देर रात को बंजार-गुशैणी सड़क पर पाहली गांव के समीप नाके पर थी।

इस दौरान सामने से आ रही आल्टो कार (एचपी-11-6779) को तलाशी के लिए रोका गया। कार की जब तलाशी ली गई तो कार सवार युवकों के पास से 225 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब पुलिस ने अफीम सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!