Edited By Swati Sharma, Updated: 17 May, 2026 02:32 PM

Hamirpur News : थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि थल सेना भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जेसीओ, ओआर एवं अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पहली जून से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा। थल सेना की...
Hamirpur News : थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि थल सेना भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जेसीओ, ओआर एवं अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पहली जून से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा। थल सेना की वेबसाइट के माध्यम से जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन सीईई के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 मई को जारी कर दिए गए हैं।
कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि अभ्यर्थी अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग कर भारतीय सेना की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों, परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए समय-समय पर इस वेबसाइट का अवलोकन करते रहें और एडमिट कार्ड में अंकित सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें