नूरपुर: सकरी रोड पर गाड़ी से बरामद किया शराब का जखीरा

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Jul, 2024 06:18 PM

noorpur vehicle liquor recovered

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी रैहन की संयुक्त टीम ने बुधवार को सकरी रोड पर वन विभाग के कार्यालय के पास एक कार से 18 पेटी देसी शराब बरामद की। कार को पलविंद्र सिंह चला रहा था, जबकि साथ में दलजीत सिंह बैठा हुआ था। दोनों छत्र जोगियां के...

राजा का तालाब (योगेश): पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी रैहन की संयुक्त टीम ने बुधवार को सकरी रोड पर वन विभाग के कार्यालय के पास एक कार से 18 पेटी देसी शराब बरामद की। कार को पलविंद्र सिंह चला रहा था, जबकि साथ में दलजीत सिंह बैठा हुआ था। दोनों छत्र जोगियां के निवासी हैं। पुलिस ने गाड़ी व शराब को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि शराब के साथ गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!