कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के नए वाइस चांसलर बने ओंकार चंद शर्मा

Edited By Vijay, Updated: 10 Aug, 2020 06:36 PM

new vice chancellor of agriculutre university palampur

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में स्थित चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के नए वाइस चांसलर की नियुक्ति हुई है। अधिसूचना के अनुसार आईएएस ओंकार चंद शर्मा को कृषि विश्वविद्यालय का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है।

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में स्थित चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के नए वाइस चांसलर की नियुक्ति हुई है। अधिसूचना के अनुसार आईएएस ओंकार चंद शर्मा को कृषि विश्वविद्यालय का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की ओर से की गई है। सरकार में प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा अब कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वाइस चांसलर का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

राज्यपाल ने इसलिए की नियुक्ति

बता दें कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में लगातार भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसमें वाइस चांसलर को दोषी ठहराया जा रहा था और विश्विद्यालय पिछले कुछ  समय से आर्थिक नुकसान में भी चल रहा था। पूर्व वाइस चांसलर पर कर्मचारियों को प्रताडि़त करने के भी आरोप लगे हैं और कोर्ट भी उन्हें 50 हजार रुपए का जुर्माना लगा चुका है, जिसे देखते हुए राज्यपाल ने ईमानदार और कुशल छवि के आईएएस ओंकार शर्मा को विश्विद्यालय का नया वाइस चांसलर बनाया है ताकि यूनिवर्सिटी से सच्चाई सबके सामने आ सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!