Edited By Swati Sharma, Updated: 15 May, 2026 04:53 PM

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश की चर्चित महिला अफसर और एसडीएम ओशीन शर्मा ने डिजिटल दुनिया में एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पिछले डेढ़ महीने से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से दूरी बनाए रखने के बाद, ओशीन ने अपने अकाउंट्स दोबारा एक्टिवेट कर दिए...
हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश की चर्चित महिला अफसर और एसडीएम ओशीन शर्मा ने डिजिटल दुनिया में एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पिछले डेढ़ महीने से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से दूरी बनाए रखने के बाद, ओशीन ने अपने अकाउंट्स दोबारा एक्टिवेट कर दिए हैं। उनके इस 'कमबैक' पर फॉलोअर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।
नई तस्वीरें कीं साझा
बीते 2 मार्च को विवादों के चलते शिमला (शहरी) की तत्कालीन एसडीएम ओशीन शर्मा ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिएक्टिवेट कर दिया था। करीब 44 दिनों के अंतराल के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें साझा कीं, जिन पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। उनकी वापसी पर प्रशंसकों ने जहां उनका स्वागत किया, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें भविष्य में अधिक सतर्क रहने की सलाह भी दी।
क्या था पूरा विवाद?
ओशीन शर्मा की सोशल मीडिया सक्रियता तब विवादों में घिर गई थी जब उन्होंने फरवरी माह में एक जिम उत्पाद का प्रचार करते हुए वीडियो साझा किया था। एक सरकारी अधिकारी द्वारा किसी निजी कंपनी के ब्रांड को प्रमोट करने पर सवाल उठे और इसे 'सर्विस रूल्स' का उल्लंघन माना गया।मामला बढ़ता देख डीसी शिमला ने उन्हें इस संबंध में चेतावनी जारी की थी। सरकार और प्रशासन की सख्ती के बाद ही ओशीन ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया था। बता दें कि ओशीन शर्मा हिमाचल प्रशासनिक सेवा की उन गिनी-चुनी अधिकारियों में शामिल हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें