इस खास मकसद के लिए मंडी आएंगे अभिनेत्री कंगना रणौत व ग्रेट खली, पढ़ें खबर

Edited By Vijay, Updated: 20 Feb, 2020 10:47 PM

national level wrestling tournament

हिमाचल कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा तथा कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष व परशुराम अवार्डी डॉ. संजय कुमार यादव ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि जिला मंडी के पड्डल मैदान स्थित खेल परिसर में भारतीय कुश्ती संघ राष्ट्र स्तरीय कुश्ती स्पर्धा...

नेरचौक (ब्यूरो): हिमाचल कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा तथा कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष व परशुराम अवार्डी डॉ. संजय कुमार यादव ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि जिला मंडी के पड्डल मैदान स्थित खेल परिसर में भारतीय कुश्ती संघ राष्ट्र स्तरीय कुश्ती स्पर्धा करवाने जा रहा है, जिसका शुभारंभ 4 मार्च को प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे, वहीं 6 मार्च को समापन खेल मंत्री गोविंद ठाकुर करेंगे। प्रदेश में पहली बार करवाई जाने वाली यह 39वीं लड़कों तथा 22वीं लड़कियों की जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता है, जिसमें पूरे भारत से करीब एक हजार नामी-गिरामी पहलवान भाग लेंगे।

अभिनेत्री कंगना रणौत और ग्रेट खली होंगे विशेषातिथि

इस प्रतियोगिता में ग्रेट खली दलीप सिंह राणा और अभिनेत्री कंगना रणौत बतौर विशेषातिथि मंडी पधारेंगे। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल तथा महिला कुश्ती के सभी लड़के-लड़कियों के 30 भार वर्गों में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल कुश्ती संघ इस बड़े आयोजन के मिलने से प्रफुल्लित है जिसके लिए वह दिन-रात तैयारियों में जुटा है। इस स्पर्धा में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण, शरण सिंह, हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा व परशुराम अवार्डी जगदीश कुमार विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!