सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने से मजबूत बनेगा राष्ट्र : नरेंद्र अत्री

Edited By Vijay, Updated: 16 May, 2022 12:40 AM

narender attri in dharampur

एक राष्ट्र तभी मजबूत हो सकता है जब उस राष्ट्र के लोग अपनी निजी जरूरतों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझें। एक जागरूक समाज ही मजबूत और सशक्त राष्ट्र का आधार होता है। यह बात पूर्व में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रहे नरेंद्र अत्री ने धर्मपुर...

धर्मपुर (ब्यूरो): एक राष्ट्र तभी मजबूत हो सकता है जब उस राष्ट्र के लोग अपनी निजी जरूरतों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझें। एक जागरूक समाज ही मजबूत और सशक्त राष्ट्र का आधार होता है। यह बात पूर्व में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रहे नरेंद्र अत्री ने धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत टिहरा में ज्योतिर्मय सामाजिक कल्याण समिति के आठवें वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सूरम सिंह ने की। नरेंद्र अत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और समिति के सदस्यों ने मुख्यातिथि नरेंद्र अत्री को टोपी और मोमैंटो देकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष सूरम सिंह ने ज्योतिर्मय सामाजिक कल्याण समिति द्वारा पिछले 3 वर्षों में किए गए सामाजिक कल्याण के कार्यों का विवरण लोगों के सामने रखा। इस कड़ी में संस्था से जुड़े नए सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शहीद परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया गया। 

इस दौरान समाजसेवी संस्था ज्योति कलश के अध्यक्ष सूरम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष कल्पना वर्मा, कोषाध्यक्ष शरमेश चंद पालसरा, संगठन सचिव रणजीत पठानिया, प्रधान सचिव स्वदेश चौहान, जनरल महासचिव सुषमा ठाकुर, अंकेक्षक ओंकार ठाकुर व मुकेश सिंह के साथ संस्था के सदस्यों सहित धर्मपुर सोशल फाऊंडेशन के अध्यक्ष हाकम सिंह पठानिया, मशाल संस्था अध्यक्ष प्रेम कुमारी ठाकुर, यश हिमाचल संस्था के प्रतिनिधि उपाध्यक्ष सुरेंद्र पठानिया, ज्योति कलश संस्था के प्रतिनिधि वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, एकेएस कृष्णा वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष डाॅ. कृपाल सिंह, एवं जय ज्वाला कला मंच सरकाघाट के अध्यक्ष आरके वर्मा मौजूद रहे। \

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!