साच दर्रे में हिमपात, कुल्लू के नग्गर में ओलावृष्टि

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Oct, 2023 12:03 AM

naggar hailstorm sach pass snow

ऊझी घाटी में ओलावृष्टि कहर बन कर बरसी। रविवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और घाटी में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई जिससे खेतों में लहला रही फसलों के साथ-साथ फलों को भी भारी नुक्सान हुआ है।

पांगी/नग्गर (वीरू/आचार्य): पांगी घाटी में सोमवार को हल्की बारिश हुई। साच पास में करीब 2 इंच बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के चलते पांगी से चम्बा आ रही एच.आर.टी.सी. बस बगोटू में ही फंस गई। सभी यात्रियों को टैक्सियों में शिफ्ट किया गया। चम्बा से पांगी जा रही एच.आर.टी.सी. बस बैरागढ़ में फंसी हुई है। साच में बर्फबारी के कारण बस नहीं जा पाई। जिला मुख्यालय को जोडऩे वाले साच पास में इस सीजन का दूसरा हिमपात अक्तूबर माह में हुआ है। सोमवार को पांगी में हल्की से बारिश के साथ घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। साच पास में बर्फबारी के कारण वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम खुलते ही साच पास में भी वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। पांगी में सितम्बर 15 के बाद किसी भी समय भारी बर्फबारी होने का अंदेशा रहता है। अगर तापमान इसी तरह से गिरता रहा तो बर्फबारी हो सकती है। इससे स्थानीय लोगों की ही नहीं प्रशासन की भी मुश्किलें बढ़ सकती हंै।

अभी खाद्य सामग्री, गैस सिलैंडर और बालन लकड़ी सहित कई जरूरत की चीजें आनी हैं। पूरे प्रदेश भर में आई आपदा के बाद साच पास में पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस बार साच पास में कम पर्यटक पहुंचे हुए हैं। रविवार रात को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने और कुछ भागों में बारिश होने से सुबह-शाम मौसम में ठंडक बढ़ गई हैै। सोमवार को राजधानी शिमला में तो मौसम साफ रहा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में वर्षा हुई है। उधर, कुल्लू जिला की पतलीकूहल से सटे हलाण-2 के ऊंचे क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई है, जिससे सेब और खेतों में सब्जी और अन्य नकदी फसलों को भी नुक्सान पहुंचा है। ओलावृष्टि होने से सेब में धब्बे पड़ गए हैं और गोभी की फसल तबाह हो गई है। हिमाचल में आगामी 6 दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्तूबर तक कोई अलर्ट नहीं रहेगा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!