Kangra: गाड़ी से उतरकर व्यक्ति ने ​​फिल्मी स्टाइल में पुल से खड्ड में लगाई छलांग

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Jun, 2025 11:01 PM

nagarota bagwan person ravine

नगरोटा बगवां के नजदीक सुनेहड़ पुल के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे शनिवार देर सायं एक व्यक्ति ने खड्ड में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

नगरोटा बगवां (दुसेजा): नगरोटा बगवां के नजदीक सुनेहड़ पुल के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे शनिवार देर सायं एक व्यक्ति ने खड्ड में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पालमपुर की तरफ से सफेद रंग की कार (नं. एचपी 96-2337) सड़क किनारे रुकी। कार से एक व्यक्ति उतरा एवं सड़क किनारे स्थापित सीमैंट की रोक पर चढ़ गया। सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं ने सोचा कि व्यक्ति सैल्फी लेने लगा है। हाथ में मोबाइल नजर न आने पर सब्जी विक्रेताओं ने व्यक्ति को आगे न जाने बारे कहा लेकिन व्यक्ति ने खड्ड में छलांग लगा दी।

सब्जी विक्रेताओं द्वारा शोर मचाने पर साथ लगते घरों से युवा इकट्ठे हुए और घायलावस्था में व्यक्ति को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया। पुलिस थाना प्रभारी एवं एसएचओ नवनीत सैनी ने बताया कि व्यक्ति की जेब से मिले पहचान पत्र के अनुसार परिजनों को सूचित कर दिया गया है। व्यक्ति का इलाज चल रहा है। व्यक्ति के बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!