ब्यास नदी में ग्रेनेड से मारी जा रही मछलियां

Edited By Kuldeep, Updated: 02 May, 2022 04:56 PM

nadaun beas grenade fishes died

धौलासिद्ध प्रोजैक्ट के पास तथा नादौन उपमंडल के तहत आने वाले गांव बड़ा, जलाड़ी, बटाली के पास लगती ब्यास नदी में शिकारियों द्वारा मछलियों का ग्रेनेड से अवैध शिकार किया जा रहा है।

नादौन (जैन): धौलासिद्ध प्रोजैक्ट के पास तथा नादौन उपमंडल के तहत आने वाले गांव बड़ा, जलाड़ी, बटाली के पास लगती ब्यास नदी में शिकारियों द्वारा मछलियों का ग्रेनेड से अवैध शिकार किया जा रहा है। मछलियों के अवैध शिकार पर ङ्क्षचता जाहिर करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी व समाजसेवी मिलाप चंद चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक जीवन चक्र से शिकारी छेड़छाड़ कर रहे हैं तथा विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा से इस तरह की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ग्रेनेड से मछलियों का शिकार करने से जल संपदा का भी नुक्सान हो रहा है जोकि ङ्क्षचता का विषय है। धौलासिद्ध प्रोजैक्ट में दोनों तरफ  ही ग्रेनेड फैंके जा रहे हैं, जोकि चिंता का विषय है। इससे वहां पर काम करने वाले मजदूरों की जान के साथ-साथ तथा डैम को भी खतरा है। उन्होंने विभाग से अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ  उचित कार्रवाई करने की मांग भी की है। इस मौके पर केवट पंथ समाज के  सोहन लाल, सुखदेव सिंह, मस्त राम, मुल्तान सिंह, करतार सिंह, जसवंत सिंह, सचिन, मुकेश कुमार, देवराज इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!