नाबालिग चाचा ने पांच साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 02 Mar, 2021 01:23 PM

minor uncle raped five year old niece

जिले के सलूणी उपमण्डल के कंधवारा में एक युवक द्वारा पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक भी नाबालिग है और रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी नाबालिग युवक के खिलाफ पुलिस थाना...

सलूणी (शक्ति):जिले के सलूणी उपमण्डल के कंधवारा में एक युवक द्वारा पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक भी नाबालिग है और रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी नाबालिग युवक के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची की मां ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसका पति नालागढ़ में निजी कम्पनी में नौकरी करता है। उसकी तीन बेटियां हैं। सोमवार को वह अपनी सबसे छोटी बेटी को लेकर लोकमित्र केंद्र में निजी कार्य करवाने गई थी। दो बेटियां घर पर थी।

जब वह लोकमित्र केंद्र से कार्य करवाने के बाद जब घर पहुंची तो उसकी पांच वर्षीय बेटी गायब थी। उसने बेटी के बारे में अपनी भाभी व देवरानी से पूछा तो उन्होंने बताया कि यहीं कहीं पर खेल रही थी। इसके बाद बेटी की तलाश शुरू की। बेटी को अपने घर के आस पास सभी जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं पर सुराग नहीं लगा। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे उसका देवर उसकी बेटी को घर छोड़ गया। जब मां ने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि उसका चाचा उसे ले गया और उसके हाथ पैर बांध कर उसकी अवरू लूटी। बच्ची की मां ने इसकी शिकायत पुलिस थाना किहार में दर्ज करवाई। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर बलात्कार अधिनियम व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची का सिविल अस्पताल सलूणी में मैडीकल करवाया गया। साथ में मामले में संलिप्त नाबालिग से पूछताछ की जा रही है ।

डी.एस.पी. सलूणी शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्ची की मां के ब्यान कलमबद्ध किए और बयानों के आधार पर नाबालिग युवक के खिलाफ 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। युवक को जिला ऊना में जूविनल जेल में छोड़ेगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!