Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2022 04:55 PM

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए संगठनात्मक ढांचे पर भाजपा के नेता लगातार चुटकियां ले रहे हैं। रविवार को हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी कांग्रेस के इस नए ढांचे पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन का एक प्रदेश अध्यक्ष हर...
ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए संगठनात्मक ढांचे पर भाजपा के नेता लगातार चुटकियां ले रहे हैं। रविवार को हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी कांग्रेस के इस नए ढांचे पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन का एक प्रदेश अध्यक्ष हर जगह होता है, लेकिन यह पहली बार देखने को मिला है कि प्रदेशाध्यक्ष के साथ प्रदेश में ही 4-5 अन्य अध्यक्ष खड़े कर दिए जाएं। कृषि मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का कोई भी प्रयोग अब उसे सत्ता में नहीं ला सकता। कांग्रेस के जो हाल पंजाब में हुए हैं, वहीं हिमाचल में भी देखने को जल्दी मिलने वाले हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान से ओहदे हासिल करने के बाद जिस तरह तमाम नेता अलग-अलग पहुंचकर कड़ी धूप में कार्यकर्ताओं से स्वागत करवा रहे हैं, वह आने वाले दिनों में कांग्रेस के भीतर होने वाले बड़े विस्फोट का संकेत है। कृषि मंत्री ने दावा किया कि भाजपा 20 वर्षों के लिए सत्ता में आई है और 20 वर्षों तक जयराम ठाकुर की सरकार हिमाचल प्रदेश में शासन संभालने वाली है। प्रदेश में बोरिया-बिस्तर किसका गोल होने वाला है यह आने वाले विधानसभा चुनाव में पता चल जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here