यहां 0 डिग्री तक लुढ़का पारा, शीतलहर की चपेट में देवभूमि (देखें तस्वीरें)

Edited By Ekta, Updated: 11 Oct, 2019 05:47 PM

mercury rolled to 0 degrees here

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। कई क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ रहे हैं। बता दें कि केलांग में न्यूनतम पारा शून्य तक पहुंच गया है। केलांग में 0 डिग्री तक पारा लुढ़का है। वहीं सैलानी बर्फ के दीदार को रोहतांग का रुख कर रहे...

लाहौल: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। कई क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ रहे हैं। बता दें कि केलांग में न्यूनतम पारा शून्य तक पहुंच गया है।
PunjabKesari

केलांग में 0 डिग्री तक पारा लुढ़का है। वहीं सैलानी बर्फ के दीदार को रोहतांग का रुख कर रहे हैं। वह बर्फ में सेल्फी और तस्वीरें भी खींच रहे हैं।
PunjabKesari

उधर, गुरुवार को मनाली-लेह मार्ग बहाल होने के बाद सैकड़ों वाहन रोहतांग के आर-पार हुए।
PunjabKesari

लाहौल जाने वाले लोगों के साथ सेना का काफिला रोहतांग से नीचे लाहौल की तरफ बाईपास सड़क पर 3 घंटे तक लंबे जाम में फंसा रहा।
PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर को हिमाचल में 24 घंटे में कई जगह बारिश हुई है और पारा एक से दो डिग्री तक लुढ़का है। शुक्रवार से 16 अक्टूबर तक प्रदेश के मैदानी, मध्यपर्वतीय और पहाड़ी इलाकों में कहीं बारिश नहीं होगी और मौसम ड्राइ रहेगा।
PunjabKesari

गुरुवार को सबसे कम पारा लाहौली स्पीति के केलांग में 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल, सूबे में पोस्ट मॉनसून सीजन चल रहा है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!