Edited By Vijay, Updated: 27 May, 2026 06:04 PM

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मास्टर्स और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार प्रवेश आईसीएआर की एआईईईए (पीजी) और एआईसीई-जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2026...
पालमपुर (भृगु): कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मास्टर्स और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार प्रवेश आईसीएआर की एआईईईए (पीजी) और एआईसीई-जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2026 प्रवेश परीक्षा के स्कोर कार्ड के आधार पर किए जाएंगे। एमएससी एग्रीकल्चर, एमवीएससी, एमएससी कम्युनिटी साइंस और एमएससी बेसिक साइंसेज पाठ्यक्रमों में प्रवेश एआईईईए (पीजी)-2026 के अंकों के आधार पर होगा, जबकि विभिन्न पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिला एआईसीई-जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी)-2026 परीक्षा परिणाम के आधार पर दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एनटीए की प्रवेश परीक्षा में आवेदन और भाग लेने के साथ-साथ अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर भी अलग से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। निर्धारित शुल्क सहित आवेदन प्रक्रिया समय सीमा के भीतर पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 7 जून सायं 5 बजे तक एनटीए की वैबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए अलग आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय की सूचना पुस्तिका और प्रॉस्पैक्टस जल्द ही वैबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें