Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2026 06:41 PM

पुलिस ने आरएलए वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी गौरव भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सोलन (नरेश पाल): पुलिस ने आरएलए वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी गौरव भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरएएल सोलन में जनवरी में सामने आए वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े मामले में पुलिस ने एसडीएम की शिकायत पर 26 जनवरी को मामला दर्ज किया था। पुलिस उनकी तलाश में हिमाचल सहित कई राज्यों में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। दिल्ली क्राइम ब्रांच भी वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े मामले में गौरव की तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने में सोलन पुलिस कामयाब हुई है।
एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि गौरव भारद्वाज की गतिविधियों पर तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही थी। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिया गया। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के उपरांत पुलिस टीम ने सटीक सूचना, तकनीकी विश्लेषण एवं प्रभावी रणनीति के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव भारद्वाज को सोलन से ट्रैवल करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है। इसके लिए डीएसपी अशोक चौहान की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया था। इस टीम में सदर थाना के एसएचओ हंसराज व पुलिस के अन्य कर्मी थी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें