सिरमौर में भीषण अग्निकांड: घर में लगी भीषण आग, दो मवेशियों की जिंदा जलकर मौत

Edited By Jyoti M, Updated: 15 Apr, 2026 03:01 PM

massive fire breaks out in house in sirmaur two cattle burn to death

सिरमौर जिले के पझोता क्षेत्र स्थित टपरोली गांव में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे स्वर्गीय बलदेव ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर के घर में अचानक आग भड़क उठी।

हिमाचल डेस्क। सिरमौर जिले के पझोता क्षेत्र स्थित टपरोली गांव में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे स्वर्गीय बलदेव ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर के घर में अचानक आग भड़क उठी। अचानक लगी आग ने परिवार का सब कुछ छीन लिया। घर के अंदर रखा राशन, कपड़े और अन्य कीमती सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा मकान उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के आगे उनकी कोशिशें नाकाम रहीं और पूरा घर राख के ढेर में बदल गया। गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल आए। लेकिन इस हादसे में घर के भीतर बंधे एक गाय और बछड़े की जलने से मौत हो गई। 

मुआवजे और मदद की गुहार

इस संकट की घड़ी में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए तुरंत सहायता की मांग की है। घटना पर गहरा दुख जताते हुए विनय भगनाल (जिला परिषद सदस्य, देवठी मझगांव वार्ड) और मनीष भगनाल (प्रदेश महासचिव, हिमाचल युवा कांग्रेस) ने प्रशासन से अपील की है कि प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए ताकि वे दोबारा अपना जीवन सामान्य कर सकें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!