HP Panchayat Election 2026: सिरमौर की 273 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को होगी वोटिंग, जानें आपकी पंचायत में किस दिन पड़ेंगे वोट

Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2026 05:05 PM

hp panchayat election 2026

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि 26 मई को 94 ग्राम सभाओं, 28 मई को 90 ग्राम सभाओं और 30 मई को 89 ग्राम सभाओं में...

नाहन (आशु): हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि 26 मई को 94 ग्राम सभाओं, 28 मई को 90 ग्राम सभाओं और 30 मई को 89 ग्राम सभाओं में मतदान कराया जाएगा। जिले की कुल 273 ग्राम सभाओं में वोटिंग होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों की मतगणना मतदान के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों पर होगी, जबकि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना 31 मई को की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक बैलेट बॉक्स पर विशेष क्यूआर कोड लगाया गया है, जिससे उसकी रियल टाइम ट्रैकिंग की जाएगी।

26 मई को इन पंचायतों में होगा मतदान

  • विकास खंड नाहन की नेहली धीड़ा, रामाधौण, धगेड़ा, नलका, विक्रमबाग, कालाअंब, त्रिलोकपुर, पालियों, चाकली व नाहन-2 पंचायतों में मतदान होगा। 
  • राजगढ़ विकास खंड की नेहरपाब, छोगटाली, काथलीभरण, शिलांजी, थैनाबसोतरी, दाहन, टालीभुज्जल, नेहरटीबघोट, हाब्बन, कडोलीदोची, कोटला बांगी व देवठी मझगांव पंचायतें मतदान करेंगी। 
  • ददाहू विकास खंड की मालगी, कांडो कांसर, भरोगबनेड़ी, छोऊभोगर, कोटी धीमान, ददाहू, नेहरस्वार, महीपुर व पराड़ा पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। 
  • संगड़ाह विकास खंड की नौहराधार, पुनरधार, शिवपुर, शामरा, लानाचेता, भुटलीमानल, गेहल, बड़ोल, सांगना, दानाघाटों, सैंज, बाउनल काकोग व लुधियाना पंचायतों में मतदान होगा। 
  • शिलाई विकास खंड की जरवा जुनेली, डाहर, लानीबोराड़, झकांडो, धारवा, नावणा भटवाड़, बेलाबशवा, गवाली, शिलाई, कुंहट, क्यारी गुंडाह, कोटी उतरोऊ व नाया पंजोड़ पंचायतों में वोटिंग होगी।
  • पांवटा साहिब विकास खंड की भैला, टोरू डांडा आंज, बनौर, राजपुर, भंगानी, मानपुर देवड़ा, कुंजा, अजौली, पड़दूनी, मेलियों, पातलियों, धौलाकुआं, कोलर, हरिपुरखोल, पल्होड़ी, रामपुर-भारापुर व बड़ाना पंचायतों में मतदान होगा। 
  • पच्छाद विकास खंड की कोटला पंजोला, बनाह घिन्नी, सुरला जनोट, टिक्करी कुठार, नैना टिक्कर, धरोटी, नेरी नावन, लाना भल्टा, मानगढ़, शड़िया व दाडो देवरिया पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। 
  • कमरऊ विकास खंड की माशू, कांडो च्योग, ठोंठा जाखल, टटियाना, शमाह पमता, सखोली, कठवार, सतौन व कुनेर धमौण पंचायतों में मतदान होगा।

28 मई को इन पंचायतों में पड़ेंगे वोट

  • नाहन विकास खंड की पंजाहल, बनकला, मातर, मोगीनंद, बर्मापापड़ी, क्यारी, बनेठी, सैन की सेर व सलानी कटोला पंचायतों में मतदान होगा। 
  • राजगढ़ की करगाणू, बोहल टालियां, दीदग, डीम्बर, कोठिया जाजर, भाणत, माटल बखोग, शायास नौरा, धनच मानवा, राणाघाट व कुडूलवाणा पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। 
  • ददाहू की छछेती, मधाना, चाडना, खूड द्राबिल, जामूकोटी, कमलाड़, पनार, कोटला मोलर व बिरला पंचायतों में मतदान होगा। 
  • संगड़ाह की चाडना, घंडूरी, भराड़ी, चोकर, भाटन भजौंड, सैर तंदुला, टिकरी डसाकना, गाताधार, भलौना, गनोग, अंधेरी, माइनाघडेल व भौंण कडियाना पंचायतों में वोटिंग होगी।
  • शिलाई की अजरोली, पनोग, नेनीधार, द्राबिल, कांडो भटनोल, बांदली, चामरा मोहराड़, नाया, पावमानल, बकरास, बाम्बल व हलाहां पंचायतों में मतदान होगा। 
  • पांवटा साहिब की नघेता, शिवा, डांडा, खोदरी, गुरूवाला सिंगपुरा, गोरखूवाला, डोबरी सालवाला, शिवपुर, नवादा, कुंडियों, भाटावाली, ब्यास, सैनवाला-मुबारिकपुर, टोकियों, माजरा व पुरूवाला पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। 
  • पच्छाद की डिलमन, शीना, सराहां, बजगा, काटली, बनी बखौली, महलोग लाल टिक्कर, वासनी, बनौना, धार टिकरी, लाना बांका व कोटला बरोग पंचायतों में वोट पड़ेंगे। 
  • कमरऊ की जामना, गुदी मानपुर, शिल्ला, बोकाला पाव, कमरऊ, चांदनी, भजौन व पोका पंचायतों में मतदान होगा।

30 मई को इन पंचायतों में होगा मतदान

  • नाहन की सतीवाला, देवनी, नागल सुकेती, कौलावाला भूड़, सुरला, देवका पुडला, नावनी, नाहन व आमवाला-सैनवाला पंचायतों में मतदान होगा। 
  • राजगढ़ की सेर जगास, शलाना, भूईरा, ठौड़ निवाड़, टिक्कर, कोटी पधोग, जदोल टपरोली, नेरी कोटली, चंदोल, नेई नेटी व डिब्बर पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। 
  • ददाहू की कटवाड़ी-बागड़त, भनेत हल्दवाड़ी, खाला क्यार, भाटगढ़, जरग, कटाह शीतला, बगड़ व थाना कसोगा पंचायतों में मतदान होगा।
  • संगड़ाह की देवना, देवामानल, भवाई, कुफर कैंथू, गवाही, दीवड़ी खंडाह, ब्योंग टटवा, सताहन, रणफुआ जबड़ोग, रजाना, रेडली, संगड़ाह (ग्रामीण) व लानापालर पंचायतों में वोट पड़ेंगे। 
  • शिलाई की कोटीबौंच, रास्त, शंखोली, सियासु, बालीकोटी, मानल, शिरी क्यारी, कोटापाब, अशयाड़ी, मिल्लाह, बिडला दीगवा व लोजामानल पंचायतों में मतदान होगा। 
  • पांवटा साहिब की भरली आगरो, अंबोया, कंडेला अदवाड़, गोज्जर अडायन, भूंगरनी, फूलपुर, जामनीवाला, बद्रीपुर, निहालगढ़, मुगलांवाला-करतारपुर, अमरकोट, फतेहपुर, मिश्रवाला, कयारदा, पिपलीवाला व बहराल पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। 
  • पच्छाद की सिरमौरी मंदिर, जयहर, बागथन, जामन की सेर, कथाड़, सादनाघाट, बाग पशोग, चमेंजी, डिंग्गर-किन्नर, नारग, दीदघलूत व द्राबली पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। 
  • कमरऊ की शरली मानपुर, दुगाना, मिनल बाग, शावगाच, बलदबा वोहल खुईनल, कांटी मशवा, बड़वास व कोडगा पंचायतों में मतदान होगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!