RTO सिरमौर ने जारी किया जून महीने का शैड्यूल, जानें आपके शहर में कब होंगे ड्राइविंग टैस्ट और गाड़ियों की पासिंग

Edited By Vijay, Updated: 28 May, 2026 12:07 PM

schedule for driving tests and vehicle passing released

जिला सिरमौर के वाहन चालकों और मालिकों के लिए एक अहम और जरूरी खबर है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर  ने जून माह के लिए ड्राइविंग टैस्ट और वाहन पासिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

नाहन (ब्यूरो): जिला सिरमौर के वाहन चालकों और मालिकों के लिए एक अहम और जरूरी खबर है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर  ने जून माह के लिए ड्राइविंग टैस्ट और वाहन पासिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आरटीओ सोना चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग तिथियों में यह प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। वाहन मालिक और लाइसैंस बनवाने के इच्छुक लोग इस तय कार्यक्रम के अनुसार संबंधित स्थानों पर पहुंचकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

नाहन और पांवटा साहिब का शैड्यूल
जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय नाहन में वाहन पासिंग की प्रक्रिया 5 जून और 24 जून को पूरी की जाएगी, जबकि यहां ड्राइविंग टैस्ट के लिए 6 जून और 23 जून की तिथियां निर्धारित की गई हैं। वहीं, पांवटा साहिब में निजी वाहनों और स्कूल बसों की पासिंग 8 जून व 25 जून को की जाएगी। इसके अलावा वाणिज्यिक (कमर्शियल) वाहनों की पासिंग के लिए 9 जून और 27 जून का दिन तय किया गया है, जबकि ड्राइविंग टैस्ट 10 जून और 30 जून को आयोजित किए जाएंगे।

कफोटा, शिलाई, राजगढ़ और अन्य क्षेत्रों की तिथियां
जिले के अन्य उपमंडलों और क्षेत्रों की जानकारी देते हुए आरटीओ ने बताया कि 3 जून का दिन कफोटा और शिलाई के लिए तय किया गया है। कफोटा में 3 जून को (सुबह के सत्र में) पासिंग व ड्राइविंग टैस्ट होंगे, जबकि दोपहर बाद शिलाई में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, सराहां क्षेत्र में 12 जून और संगड़ाह में 20 जून को पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट होंगे। वहीं, राजगढ़ के लोगों के लिए 22 जून की तिथि निर्धारित की गई है, जब वहां पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट दोनों प्रक्रियाएं एक साथ संपन्न होंगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!