Edited By Swati Sharma, Updated: 24 May, 2026 12:21 PM

Sirmour News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Sirmour News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा उपमंडल नौहराधार तहसील की ग्राम पंचायत देवना के अंतर्गत आने वाले पलगेच गांव में हुआ। मृतक की पहचान 52 वर्षीय जसवंत सिंह, पलगेच गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसवंत सिंह किसी जरूरी काम से घर से निकले थे, तभी रास्ते में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी ढांक में जा गिरे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहराधार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इलाके में शोक की लहर
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस दुखद घटना के बाद पलगेच गांव सहित पूरी देवना पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार आगे की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें