Edited By Kuldeep, Updated: 27 May, 2026 10:47 PM

थाना रेणुका जी में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण लाल (40) पुत्र चमेल सिंह निवासी कांसर डबरोग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर की मोटरसाइकिल कथित तौर पर तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते समय बायला के समीप स्किड...
श्री रेणुका जी (नरेंद्र): थाना रेणुका जी में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण लाल (40) पुत्र चमेल सिंह निवासी कांसर डबरोग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर की मोटरसाइकिल कथित तौर पर तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते समय बायला के समीप स्किड हो गई। दुर्घटना में अरुण लाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले में थाना रेणुका जी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 व 106 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।