मंडी में घर में लगी भीषण आग, 80 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख...मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Aug, 2026 10:20 AM

massive fire breaks out at a house in mandi

मंडी जिला की उपतहसील थाची के ढमसेहड़ गांव में शुक्रवार देर रात भीषण अग्निकांड में नैणु राम का 12 कमरों का लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। आग में घर का सामान और फर्नीचर का कारोबार भी तबाह हो गया। इस हादसे में 80 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान...

बालीचौकी (फरेंद्र) : मंडी जिला की उपतहसील थाची के ढमसेहड़ गांव में शुक्रवार देर रात भीषण अग्निकांड में नैणु राम का 12 कमरों का लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। आग में घर का सामान और फर्नीचर का कारोबार भी तबाह हो गया। इस हादसे में 80 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

12 कमरों का मकान जलकर राख

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब पौने 12 बजे नैणु राम को कुछ असामान्य आहट सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो मकान की छत से आग की तेज लपटें उठ रही थीं। उन्होंने शोर मचाया और पत्नी के साथ तुरंत घर से बाहर निकल आए। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लकड़ी से बने मकान में आग तेजी से फैल गई। कुछ ही समय में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और 12 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि नैणु राम और उनकी पत्नी समय रहते घर से बाहर निकल आए। परिवार के अन्य सदस्य भी उस रात रिश्तेदारी में गए हुए थे, जिससे इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

80 लाख रुपए से अधिक का नुकसान

पीड़ित नैणु राम के अनुसार, आग में घर में रखा सामान, नकदी और सोने-चांदी के जेवर भी जल गए। वहीं मकान की पहली मंजिल में वह फर्नीचर का काम करते थे। आग में फर्नीचर और कारोबार से जुड़ा सामान भी नष्ट हो गया। ग्राम पंचायत प्रधान चंद्रवती ने बताया कि आगजनी में पीड़ित परिवार को 80 लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!