Mandi: चोरी के मामले में गिरफ्तार 2 सगे भाई न्यायिक हिरासत में भेजे

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Dec, 2025 11:08 PM

mandi theft two real brothers judicial custody

पुलिस थाना सदर में चोरी के मामले में गिरफ्तार 2 सगे भाइयों को सोमवार को न्यायिक मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय-3 मंडी में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश जारी हुए हैं।

मंडी (रजनीश): पुलिस थाना सदर में चोरी के मामले में गिरफ्तार 2 सगे भाइयों को सोमवार को न्यायिक मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय-3 मंडी में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश जारी हुए हैं। बता दें कि 13 दिसम्बर को पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत नेरचौक में एक घर में सेंधमारी करके इन आरोपियों ने लगभग 10 लाख के गहने और 1.50 लाख रुपए की नकदी उड़ा ली थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल कुमार और सुखदेव पुत्र मनोज कुमार निवासी गांव घट्टा कुम्मी तहसील बल्ह के रूप में हुई थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था, जिसमें पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी का काफी सामान बरामद कर लिया गया है। इसमें नकदी 65,500 रुपए और आभूषण करीब 8,00,000 रुपए की कीमत के थे। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि चोरी के मामले में दोनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश न्यायिक मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय-3 मंडी ने दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!