MANDI: 12 मई से शुरू होंगी SPU की यूजी-पीजी सैमेस्टर परीक्षाएं

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Apr, 2026 10:41 PM

mandi semester examinations

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की सैमेस्टर परीक्षाओं का शैड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ये परीक्षाएं 12 से 30 मई तक चलेंगी।

मंडी (रजनीश): सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की सैमेस्टर परीक्षाओं का शैड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ये परीक्षाएं 12 से 30 मई तक चलेंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए मंडी, कुल्लू, चम्बा और कांगड़ा जिलों में कुल 23 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। केंद्रों में मंडी जिले में 15, कांगड़ा में 4 केंद्र, कुल्लू में 3 केंद्र और चम्बा में 1 केंद्र स्थापित किया गया है।

परीक्षाओं में बीबीए, बीसीए, बीएड, बीएचएम, बीपीई, बीपीएड, बीवाेक और बीएससी. सहित विभिन्न प्रोफैशनल कोर्सिज शामिल हैं। पीजी स्तर पर एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, पब्लिक एड., एमएससी फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ, बाॅटनी, जूलाॅजी, एनवायरमैंट साइंस, इंडस्ट्रियल कैमिस्ट्री, एमबीए, एमसीए, एमकाॅम, एमटीटीएम और पीजीडीसीए जैसे विषयों की सैमेस्टर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक सुनील ठाकुर ने बताया कि परीक्षाओं के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!