Mandi: 11 वर्ष पुराने मामले में भगौड़ा अपराधी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Apr, 2026 06:16 PM

mandi fugitive criminal arrested

जिला पुलिस की पीओ सैल टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी चेतन पुत्र तलविंदर कुमार निवासी भ्यूली पुरानी मंडी तहसील सदर को उसी के इलाके भ्यूली से दबोचा है।

मंडी (रजनीश): जिला पुलिस की पीओ सैल टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी चेतन पुत्र तलविंदर कुमार निवासी भ्यूली पुरानी मंडी तहसील सदर को उसी के इलाके भ्यूली से दबोचा है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना सदर में वर्ष 2015 में मामला दर्ज किया गया था।

उद्घोषित अपराधी पर रात में घर में जबरन घुसना और 380 चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोपी को 11 मार्च, 2025 को माननीय जेएमएफसी कोर्ट नंबर-2 मंडी द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पीओ सैल की टीम लगातार उन अपराधियों पर नजर रखे हुए है जो अदालती कार्यवाही से बचने के लिए फरार चल रहे हैं। आरोपी चेतन को अब कानून के समक्ष पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!