Mandi: कांग्रेस आदर्श चुनाव आचार संहिता का कर रही उल्लंघन : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Apr, 2026 06:08 PM

mandi congress code of conduct violation

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने और मित्रों को संरक्षण देने में व्यस्त है।

मंडी (ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने और मित्रों को संरक्षण देने में व्यस्त है। मंडी से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि सरकार के विभिन्न बोर्डों और निगमों में तैनात पदाधिकारी सरकारी संसाधनों और जनता के पैसे का दुरुपयोग कर चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं, जो न केवल अनैतिक है बल्कि सीधे तौर पर चुनाव आयोग के नियमों की अवहेलना है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इसी तरह मित्रों को उपकृत करने के लिए संस्थानों का दुरुपयोग करती रही, तो भाजपा न केवल इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी, बल्कि जनता की अदालत में भी सरकार को बेनकाब किया जाएगा। जयराम ने सराज के छतरी दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छुटभैया नेता तक सरकार की धौंस दिखाकर चुनाव में गलत हथकंडे अपना रहे हैं।

सत्ता के दबाव में आकर न करें काम
जयराम ठाकुर के अनुसार सुक्खू सरकार अपनी हार सुनिश्चित देख अब बौखलाहट में ऐसे कदम उठा रही है जो प्रशासनिक मर्यादाओं के विपरीत हैं। उन्होंने सरकारी मशीनरी को आगाह किया कि वे सत्ता के दबाव में आकर किसी भी अवैध कार्य का हिस्सा न बनें क्योंकि समय आने पर हर गलत फैसले का हिसाब लिया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बुधवार को सराज के छतरी में देवता श्री नाग चपलांदु जी पनाहार के सान्निध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत पुराण कथा में पहुंचे और कथा श्रवण किया। उन्होंने स्थानीय देवता का आशीर्वाद लेकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं और भाजपा कार्यकर्त्तओं के साथ चुनाव को लेकर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!