Mandi: 18 से 24 नवम्बर तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली, डीसी ने दिए यह निर्देश

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Oct, 2024 04:02 PM

mandi agniveer recruitment rally

18 से 24 नवम्बर तक मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली होगी जिसके लिए जरूरी प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए सोमवार को डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

मंडी (ब्यूरो): 18 से 24 नवम्बर तक मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली होगी जिसके लिए जरूरी प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए सोमवार को डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीसी रोहित राठौर सहित लोक निर्माण, बिजली, नगर निगम, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। डीसी ने भर्ती रैली के सफल आयोजन और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित कीं तथा युवाओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी बंदोबस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

डीसी ने बताया कि दिवाली के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पड्डल मैदान में मौके पर तैयारियों को परखा जाएगा, ताकि रैली के सफल आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। बैठक में एडीसी रोहित राठौर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. दिनेश ठाकुर, बिजली बोर्ड के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा, युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी दिप्ति वैद्य, डीएसपी दिनेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

3300 से अधिक युवा लेंगे भाग
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली में 3 जिलों मंडी, कुल्लू व लाहौल-स्पीति के 3300 से अधिक युवा भाग लेंगे। 7 दिन तक चलने वाली इस भर्ती रैली में प्रतिदिन करीब 700 से अधिक युवा रैली स्थल में पहुंचेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!