मंडी ने हिम सुरक्षा अभियान में 83 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया

Edited By prashant sharma, Updated: 29 Dec, 2020 02:04 PM

mandi achieves 83 percent target in snow safety campaign

जिला में बीती 25 नवंबर से जारी हिम सुरक्षा अभियान के 83 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। जबकि शेष बचे 17 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है।

मंडी : जिला में बीती 25 नवंबर से जारी हिम सुरक्षा अभियान के 83 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। जबकि शेष बचे 17 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है। यह जानकारी डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने आज हिम सुरक्षा अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 1255 टीमें 9 लाख 23 हजार लोगों तक पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जांच पड़ताल कर चुकी हैं। अभियान के तहत 44 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसकी पूर्ति के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय सरकार ने दे दिया है। अभियान के दौरान जिला में कोरोना के 68 नए मामले सामने आए है, जबकि टीबी के 66 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि कुष्ठरोग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। 

डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि यह अभियान पहले 27 दिसंबर को पूरा होना था लेकिन अब यह 4 जनवरी 2021 को पूरा होगा। सभी खंड अधिकारियों को बचे हुए लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए है। डीसी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने में जुटी टीमों से यह बात सामने आ रही है कि लोग अपने सैंपल देने में कतरा रहे हैं। ऐसा करने से लोग न सिर्फ अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। डीसी ने लोगों से उनके घर आने वाली टीमों से सहयोग करने की अपील की है। बैठक में सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, हिम सुरक्षा अभियान के जिला प्रभारी डॉ. अरिंदरम रॉय और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!