जाली करंसी मामले में MP पुलिस की चम्बा में दबिश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 02 Jan, 2020 10:24 PM

main accused arrested in fake currency case

मध्य प्रदेश में दर्ज जाली करंसी बनाने के मामले का मुख्य आरोपी जिसे अदालत ने गिरफ्तार करने का वारंट जारी किया था, उसे हिमाचल पुलिस के सहयोग से मध्य प्रदेश से आई पुलिस ने चम्बा से दबोचने में सफलता हासिल की है।

चम्बा (विनोद): मध्य प्रदेश में दर्ज जाली करंसी बनाने के मामले का मुख्य आरोपी जिसे अदालत ने गिरफ्तार करने का वारंट जारी किया था, उसे हिमाचल पुलिस के सहयोग से मध्य प्रदेश से आई पुलिस ने चम्बा से दबोचने में सफलता हासिल की है। दोनों रज्यों की पुलिस के संयुक्त ऑप्रेशन के तहत मामले के मुख्य आरोपी मुस्तगीस पुत्र शोखत खान निवासी भवानी मंडी जिला झालावाड़ राजस्थान को चम्बा के पुराने बस अड्डे के पास मौजूद एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।

एसपी चम्बा डॉ. मोनिका ने बताया कि जाली करंसी बनाने के मामले में मुख्य आरोपी की मध्य प्रदेश पुलिस को तलाश थी और उसे यह सूचना मिली थी कि उक्त साजिशकर्ता चम्बा में मौजूद है। इस सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश की एक पुलिस टीम चम्बा पहुंची और उसने यहां की पुलिस से आरोपी को दबोचने में सहयोग मांगा।

इस पर चम्बा पुलिस के आरक्षी हेमराज को बाहरी राज्य से आई टीम का सहयोग करने व आरोपी को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। इस दोनों राज्यों की टीमों ने आरोपी को पकडऩे के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और चम्बा के पुराने बस अड्डे के पास मौजूद एक होटल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश की पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!